Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
महाराष्ट्र के 5 निर्दलीय विधायकों ने दिया भाजपा को समर्थन
mumbai, 5 independent MLA,Maharashtra supported BJP

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 5 निर्दलीय सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं। भाजपा-नीत राजग में शामिल किस दल का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, इसकी घोषणा नई दिल्ली में आज शाम तक हो सकती है।

भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में रत्नाकर गुट्टे, विनय कोरे, अशोकराव माने, रवि राणा और विजय पाटिल शामिल हैं। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को मुंबई में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और समर्थन का पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव में राजग ने 230 सीटें जीती हैं। इसमें भाजपा 132, शिवसेना 57 और एनसीपी (एपी) ने 41 सीटें जीती हैं।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा है कि इसके पहले भाजपा ने ज्यादा सीटें होने बावजूद मुख्यमंत्री पद एकनाथ शिंदे को दिया था लेकिन इस बार भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए, ऐसी कार्यकर्ताओं की तीव्र इच्छा है। फडणवीस ने बहुत मेहनत कर भाजपा के साथ सहयोगी दलों की जीत दिलाई है, इसलिए फडणवीस को मुख्यमंत्री पद मिलना ही चाहिए। हालांकि इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.