Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीतीश ने मंगलवार को दिए बयान पर मांगी मांफी
patna, Nitish apologized , statement

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिए बयान पर बुधवार को माफी मांग ली है। नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला और पुरुष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है। बिहार विधानसभा में उनके अपशब्द को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने जोरदार हंगामा किया।

नीतीश कुमार आज सदन में पहुंचे। सदन में आते ही नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों के लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों को वापस ले रहे हैं लेकिन भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा। नीतीश की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की जो मानसिक स्थिति हो गयी है उसमें वे बिहार नहीं चला सकते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये।

 

दूसरी ओर नीतीश कुमार बोल रहे थे कि ये लोग (भाजपा वाले) नारा लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। मैं खुद पर शर्म कर रहा हूं। मैं माफी मांग रहा हूं। मैं अपनी निंदा खुद कर रहा हूं। इस दौरान नीतीश कुमार ये भी बताते रहे कि वे जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे कि बिहार में कितना अच्छा काम हुआ है। महिलाएं पढ़-लिख गयी हैं तो प्रजनन दर कम गया है। नीतीश के भाषण के दौरान भी सदन में भारी हंगामा और शोर शराबा होता रहा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिये। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक मेंटल सीएम ने पूरे देश में बिहार की भद्द पिटवा दी है। क्या कोई दिमागी तौर पर सही व्यक्ति इस तरह की बातें कह सकता है, जो नीतीश कुमार ने कही है। विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहना बर्दाश्त नहीं है। नीतीश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी विधायकों हंगामे पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बातों पर खेद जता दिया है। उन्होंने अपनी बात वापस ले ली है लेकिन भाजपा के विधायकों ने हंगामा जारी रखा।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.