Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश में नवरात्रि पर 50 हजार करोड़ से ज्‍यादा के व्यापार का अनुमान: कैट
new delhi,Estimated business , CAT

नई दिल्ली। नवरात्रि का त्योहार गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। देश में 10 दिनों तक चलने वाले इस त्‍योहारी सीजन में नवरात्रि, रामलीला, गरबा और डांडिया जैसे उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इससे देशभर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) को इन उत्सवों से देश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है, जिसमें दिल्ली में ही करीब 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार होने की उम्मीद है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली सहित देशभर में अगले एक महीने तक त्योहारों की धूम रहेगी। इसके चलते अर्थव्यवस्था को भी पंख लग जाएंगे। नवरात्रि के दौरान होने वाले उत्सवों से बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। कैट के एक अनुमान के मुता‍बिक अगले 10 दिनों में देशभर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की संभावना है। अकेले दिल्ली में ही करीब 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। उन्‍होंने बताया कि पिछले वर्ष दस दिन का यह व्यापार करीब 35 हजार करोड़ रुपये का था।

खंडेलवाल ने बताया कि त्योहारों में खरीदारी की विशेष बात ये है कि बेचे जाने वाले अधिकांश भारतीय उत्पाद ही होंगे। क्‍योंकि लोगों का चीन से बने सामानों से अब मोहभंग हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर “वोकल फॉर लोकल” तथा “आत्मनिर्भर भारत” अभियान ने देश में भारतीय सामानों की गुणवत्ता को बढ़ाया है। अब भारत में बने सामान किसी भी विदेशी सामान से बेहतर हैं। यही कारण है कि उपभोक्ता का रुझान अब भारतीय वस्तुओं की खरीदारी पर है। उन्होंने बताया कि अकेले दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग एक हजार से अधिक रामलीला आयोजित की जाती हैं। वहीं, सैकड़ों दुर्गा पूजा के पंडाल लगते हैं। गुजरात में होने वाले डांडिया और गरबा के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर अब दिल्ली सहित देशभर में आयोजित होते हैं और करोड़ों लोग त्योहारों की खुशियां मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि त्योहार मनाने से घरों में सौभाग्य एवं संपन्नता का वास होता है।

उन्होंने बताया कि इस त्योहारी सीजन में कपड़े एवं परिधान खासकर पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, लहंगा, और कुर्ते की मांग नवरात्रि और रामलीला के दौरान काफी बढ़ती है। पूजा और धार्मिक आयोजनों के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं, जिससे इस श्रेणी में व्यापार में उछाल देखने को मिलता है। वहीं, बड़े पैमाने पर पूजा सामग्री की मांग भी होती है। पूजा के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे फल, फूल, नारियल, चुनरी, दीपक, अगरबत्ती, और अन्य पूजन सामग्रियों की भारी मांग रहती है। खाद्य एवं मिठाई अन्य वस्तुएं हैं जिसको इन त्योहारों के दौरान लोग खरीदते हैं। हलवा, लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों की खपत इस दौरान बढ़ जाती है। वहीं बड़ी मात्रा में फलों और फूलों की भी मांग रहती है। त्योहारों में घर और पूजा पंडालों को सजाने के लिए साज-सज्जा के सामान, जैसे दीयों, बंदनवार, रंगोली सामग्री, और लाइटिंग की मांग बढ़ती है।

खंडेलवाल ने कहा कि इन दस दिनों के त्‍योहारी सीजन में पंडाल बनाने के लिए टेंट हाउस, सजाने के लिए सजावटी कंपनियां आदि को बढ़ा व्यापार मिलता है। इस मौके पर देशभर में बड़ी मात्रा में मेले तथा उत्सव संबंधी हजारों आयोजन होते हैं जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.