Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के तीन मजदूरों को मारी गोली
shopia, Terrorists shot , laborers from Bihar

शोपियां। शोपियां जिले के गगरान इलाके में गुरुवार रात आतंकियों ने तीन गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया जिनका श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट कर दिया है और तलाशी अभियान जारी रखा है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। सुरक्षाबल के जवान हर नाके पर गाड़ियों की भी तलाशी ले रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने मौके पहुंच कर वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

 

वहीं, प्रवासी मजदूरों की बस्तियों तथा जहां वे किराए पर रहते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार रात घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया जो आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। घायल मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, हीरालाल यादव व पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। तीनों बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं और कश्मीर में रेहड़ी लगाते हैं।

 

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पिस्तौल से लैस दो आतंकी गगरान में एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर में घुस गए। हमलावरों ने एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर किराए पर रह रहे तीन मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल भेजा गया। जहां इनका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

MadhyaBharat 14 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.