Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
संसद को सुचारू रूप से चलाना हमारी प्राथमिकता- किरेन रिजिजू
new delhi, Smooth running , Kiren Rijiju

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपना कार्य भार संभालने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संसद का सुचारू रूप से संचालन हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना सबकी आंखों में उतारा है। इसलिए हम सभी समुदायों को जोड़कर उस सपने को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। किरेन रिजिजू के कार्यभार ग्रहण करते समय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास कहते हैं तो इसका मतलब ही यह होता है कि हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। हमें हर मायने में एकजुट होना होगा।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि हमारी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री जब किसी योजना के बारे में सोचते हैं तो हमारे सामने प्रत्येक भारतीय अर्थात 140 करोड़ देशवासी होते हैं, कोई जाति-वर्ग या सम्प्रदाय के आधार पर हम विचार नहीं करते। जाति और पंथ या धर्म के आधार पर किसी भी प्रचार का पक्षपात हमारी नीति का हिस्सा नहीं है।

किरेन रिजिजू ने दावा किया कि इस देश में कोई भी असुरक्षित नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का सर्वसमावेशी दृष्टिकोण और नीतियां सभी के लिए समान हैं। हम किसी भी तरह का नकारात्मक प्रचार या किसी भी तरह की अनावश्यक बातों से प्रभावित नहीं होते हैं जो हमारे कार्य में व्यवधान पैदा करती हैं। हम सरकार चलाना जानते हैं और संसद को सुचारू रूप से और एकजुट होकर चलाना चाहते हैं। हम प्रयास करेंगे के विपक्षी दल भी देश हित में सकारात्मक सोच के साथ सदन में आएं और रचनात्मक भूमिका निभाएं।

MadhyaBharat 11 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.