Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शाहजहां को हिरासत में लेने की तैयारी में ईडी
kolkata, ED,Shahjahan

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां से पूछताछ करने की तैयारी में जुट गया है। केंद्रीय एजेंसी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

शेख शाहजहां गत छह मार्च से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में है और उसको बशीरहाट की निचली अदालत ने नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो ईडी पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में शेख शाहजहां से पूछताछ की अनुमति के लिए शनिवार को जिला अदालत का रुख करेगी।

 

इसके साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी कि ईडी अधिकारी शेख शाहजहां से अधिक विस्तृत और गहन पूछताछ के लिए अगले सप्ताह कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

 

सूत्रों ने बताया कि ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के सिलसिले में सीबीआई के अधिकारी शेख शाहजहां से लंबे समय से पूछताछ कर रहे थे। हालांकि, ईडी के अधिकारियों को राशन वितरण मामले में उनसे पूछताछ करने का एक बार भी मौका नहीं मिला, इसलिए उनके अधिकारियों को लगता है कि मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच को आगे बढ़ाने के लिए उनसे पूछताछ करने का यह सही समय है।

 

वास्तव में, ईडी और उनके साथ आए सीएपीएफ कर्मियों पर पांच जनवरी को शेख शाहजहां के सहयोगियों द्वारा संदेशखली में हमला किया गया था, जब केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने राशन-वितरण मामले में उनके आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान की कोशिश की थी। ईडी पहले ही शेख शाहजहां की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

गुरुवार को सीबीआई की तरफ से पेश हुए वकील ने बशीरहाट की जिला अदालत को बताया कि शेख शाहजहां ने पांच जनवरी को ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले को अंजाम देने के लिए फोन पर स्थानीय असामाजिक तत्वों को बुलाया था। सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने दो व्यक्तियों-जियाउद्दीन मोल्ला और दीदारबक्स मोल्ला- का नाम लिया, जिनके साथ शाहजहां ने पांच जनवरी को हमले से पहले बातचीत की थी।

MadhyaBharat 29 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.