Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके
shimla, Earthquake tremors , Himachal Pradesh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तगड़े झटके लगने से लोग सहम गए। कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर और बिलासपुर समेत राज्य के कई जिलों में लोगों ने झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आये।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर करीब 1.33 बजे कुछ सेकंड तक लिए महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र हिमाचल से सटे जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में जमीन की सतह से छह किलोमीटर नीचे बताया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकंप से सूबे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इस भूकंप का असर कांगड़ा जिला और इससे सटे इलाकों में अधिक देखा गया। भूकंप से कई घरों में रखा सामान हिलने लगा। हालांकि कुछ ही सेकंड में सब कुछ सामान्य हो गया।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। खासकर चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों को अति संवेदनशील ज़ोन 4 व 5 में शामिल है। वर्ष 1905 में चम्बा और कांगड़ा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे। राज्य के अधिकतर इलाकों में पिछले कई वर्षों से लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

MadhyaBharat 13 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.