Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की 11वीं सूची
new delhi, Congress released , candidates

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी की। इसमें चार राज्यों के 17 उम्मीदवारों के नाम हैं। आंध्र प्रदेश की कडप्पा लोकसभा सीट से वाईएस शर्मिला रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के किशनगंज से मोहम्मद जावेद, कटिहार से तारिक अनवर और भागलपुर से अजीत शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस सूची में बिहार की तीन, आंध्र प्रदेश की पांच, पश्चिम बंगाल की एक और ओडिशा की आठ सीटें हैं।

 

बिहार की तीन सीटों में कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से डॉ. मुनीष तमांग पर भरोसा जताया है।

 

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से एमएम पल्लम राजू, राजमुंद्री से जी. रूद्र राजू, बापटाला (एससी) से जेडी सीलम, कुरनूल से पीजी रामपुलैया यादव और कड्डपा से वाईएस शर्मीला रेड्डी काे उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह ओडिशा के कोरापुट से सप्तगिरी शंकर उल्का, बहरामपुर से रश्मिरंजन पटनायक, नबरंगपुर (एसटी) से भुजबल मांझी, कंधमाल से अमीरचंद नायक और कालाहांडी से द्राैपदी मांझी, बोलनगीर से मनोज मिश्रा, सुंदरगढ़ (एसटी) जनार्दन देहुरी, बारगढ़ (एसटी) से संजय भोई को टिकट दिया गया है।

MadhyaBharat 2 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.