Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बायो गैस के गड्ढे में गिरी बिल्ली छह लोग बचाने पहुंचे पांच की मौत
mumbai, Cat , five died

मुंबई। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के नेवासा तहसील के वाकड़ी गांव में मंगलवार शाम बायो गैस के गड्ढे में गिरी बिल्ली को बचाने पहुंचे छह लोगों में पांच की दम घुटने से मौत हो गई। छठे बेहोश व्यक्ति को अहमदनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार पुरुष एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। तहसील और पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति गड्ढे में उतरा और छटपटाने लगा। इसके बाद उसे बचाने के लिए एक के बाद एक छह लोग गड्ढे में उतरे। इनमें एक को किसी तरह गांव वालों ने निकाल लिया और उसे बेहोशी की हालत में अहमदनगर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी सूचना मिलते ही नेवासा तहसील के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। रात को अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य नहीं हो सका।

 

बुधवार सुबह यहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पांच लोगों के शव बायो गैस के गड्ढे से बाहर निकाले गए। मृतकों के नाम बबलू काले ( 28), अनिल काले (55), माणिक काले (65), संदीप काले (32), बाबासाहेब गायकवाड (40) हैं। विजय काले ( 35) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

MadhyaBharat 10 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.