Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक पारित
new delhi, Multi-State Co-operative , Lok Sabha

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को सहकारिता क्षेत्र में जवाबदेही लाने और चुनाव प्रक्रिया में सुधार से जुड़ा विधेयक पारित हो गया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे सहकारिता आंदोलन को बल मिलेगा।

लोकसभा में आज बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक 2022 ध्वनिमत से पारित किया गया। विधेयक को पेश करते और चर्चा का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक में कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इससे सहकारिता आदोलन को और अधिक बल मिलेगा।

शाह ने कहा कि बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक 2022 में संशोधन कर इसे और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें हुए संशोधन से व्यवसाय में आसानी होगी। सहकारी संस्थानों के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि इस संशोधन के माध्यम से अब सहकारी समितियों के प्रबंधन में होने वाली मनमानी खत्म होगी। विधेयक में सहकारी सूचना अधिकारी, सहकारी चुनाव प्राधिकरण, सहकारी लोकपाल जैसे नियमों का प्रावधान किया गया गया है। सहकारी संस्थानों में से भाई-भतीजावाद खत्म हो इसके लिए भी प्रावधान किया गया है।

शाह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश के 60 करोड़ लोगों को केन्द्र सरकार सशक्त करने की पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में लगभग 8.5 लाख सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से करीब 29 करोड़ सदस्य जुड़े हैं। ये समितियां कृषि प्रसंस्करण, डेयरी, मत्स्य पालन, आवासन, बुनाई, ऋण और विपणन समेत विविध कार्य कर सकेंगी।

शाह ने कहा कि भारत में सहकारिता आंदोलन लगभग 115 वर्ष पुराना है। यह क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है। लेकिन बीते 75 वर्षों में सहकारिता आंदोलन कमजोर पड़ गया था। लेकिन मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर इस क्षेत्र को सशक्त बनाया है।

शाह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में न तो सहकारिता आंदोलन पर ध्यान दिया गया और न कानूनों में बदलाव हुआ और ना ही देश की संसद में राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य के स्तर पर इन्हें बदलने के लिए मंथन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले 25 साल में सहकारिता आंदोलन एक बार फिर से देश के विकास में अहम् योगदान देगा।

शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में सुधार लाने के लिए बीते दो वर्षो में अनेक कदम उठाए गए हैं। सबसे पहले प्राथमिक कृषि ऋण सोसाइटी (पैक्स) को पुनर्जीवित कर उसे बहुआयामी बनाने के लिए ढेर सारे काम किए। सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद 63 हजार पैक्स का कंप्यूटराइज़ेशन करने का निर्णय लिया। इससे पैक्स डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक, स्टेट को ऑपरेटिव बैंक और नाबार्ड के जुड़ गए। पैक्स को भंडारण योजना से जोड़ा गया है।

इससे गांव के अनाज का गांव में ही भंडारण होगा और पैक्स की इनकम भी हो सकेगी। अब गांवों में जलापूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए पैक्स पानी समिति बनकर वितरण व्यवस्था का भी काम करेंगे।

शाह ने कहा कि नये बाई लॉज के हिसाब से अब पैक्स एफपीओ का भी काम करेंगे साथ ही सिलेंडर वितरण से लेकर जनऔषधि केंद्र भी पैक्स चला रहे हैं। शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने पैक्स के लिए एक मॉडल बाई-लॉज बना कर सभी राज्यों को भेजा। शाह ने कहा कि उन्हें आनंद है कि पश्चिम बंगाल और केरल को छोड़कर सभी राज्यों ने इसे स्वीकार कर लिया है। आज देश भर के पैक्स एक ही कानून से चल रहे हैं। शाह ने कहा कि हम इस साल विजयादशमी या दिवाली से पहले एक नई सहकारी नीति लाएंगे।

MadhyaBharat 25 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.