Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संजय राऊत को ED ने दिया समन
संजय राऊत को ED ने दिया समन

 

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामला 

 

शिवसेना नेता संजय राउत अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। पात्रा गोरेगांव चॉल घोटाले के मामले में अब ईडी ने संजय राउत को समन भेजा है। राउत को ED ने मंगलवार पेश होने के लिए कहा है। प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद को ईडी ने मंगलवार को तलब किया है। संजय राउत को ED के समन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण ED ने पेश किया है।

 प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल माह में शिवसेना के नेता संजय राउत के खिलाफ पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले में 1,034 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया था। पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव में स्थित है। इस घोटाले की शुरुआत तब हुई, जब महाराष्ट्र सरकार ने चॉल में रहने वाले 672 किरायेदारों को फ्लैट देने की सरकारी योजना बनाई और HDIL की कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किरायेदारों के लिए फ्लैट बनाने का ठेका दिया था। गुरु आशीष कंपनी को 672 फ्लैट चॉल के किराएदारों को देकर 3000 फ्लैट MHDA को हैंडओवर करने थे। चॉल की 47 एकड़ जमीन पर ये फ्लैट बनने थे, लेकिन गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने न तो चॉल के लोगों के लिए फ्लैट बनाए और न ही एमएचडीए को कोई फ्लैट सौंपा। कंपनी ने 47 एकड़ जमीन 8 अन्य बिल्डरों को 1,034 करोड़ रुपए में बेच दी। इस जमीन घोटाले में एचडीआईएल कंपनी ने जो घोटाले किए उसके डायरेक्टर प्रवीण राउत, सारंग वधावन, राकेश वधावन हैं। प्रवीण राउत संजय राउत के मित्र हैं और ईडी की जांच में उनका नाम सामने आया। प्रवीण की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 83 लाख रुपये का कर्ज भी दिया था, जिसका इस्तेमाल संजय राउत ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए किया था।

MadhyaBharat 28 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.