Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री तीन दिन की गुजरात यात्रा पर जायेंगे
प्रधानमंत्री तीन दिन की गुजरात यात्रा पर जायेंगे

 

14 हजार 500 करोड़ रुपए  की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन की यात्रा पर आज दोपहर बाद गुजरात पहुंचेंगे। यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री शाम उत्‍तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा में तीन हजार नौ सौ करोड रूपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

 परियोजनाओं में 511 करोड रूपये की साबरमती जागुदन गॉज कंवर्ज़न परियोजना की शुरूआत और ओ एन जी सी नंदासन सरफेस फैसिलिटी का उदघाटन शामिल है। 

सूर्य मंदिर में दर्शनों का लाभ लेंगे पीएम

प्रधानमंत्री कार्यालय के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद वो शाम करीब 6:45 पर मोधेश्वरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और शाम 7:30 पर सूर्य मंदिर में दर्शनों का लाभ लेंगे।

जामनगर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

दौरे के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी भरूच के आमोद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 3:15 पर प्रधानमंत्री अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री जामनगर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

MadhyaBharat 9 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.