Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने  अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

 

गुजरात के केवडिया में कानून मंत्रियों और सचिवों को वर्चुअल संबोधित किया 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि लोगों को त्‍वरित न्‍याय दिलाने के लिए राज्‍यों में स्‍थानीय स्‍तर पर वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को बढावा देने की जरूरत है। उन्‍होंने तेजी से मुकदमों को निपटाने के लिए लोक अदालतों की भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्‍यम से गुजरात में केवडिया के एकता नगर में विधि मंत्रियों और सचिवों के सम्‍मेलन का उदघाटन किया। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए  मोदी ने कहा कि देश के सामने न्‍याय दिलाने में देरी एक बडी चुनौती है। उन्‍होंने गुजरात में शाम को भी अदालत में कामकाज शुरू करने की प्रशंसा की।  मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्‍य  मौजूदा कानूनों की समीक्षा करें और  औपनिवेशिक काल के पुराने तथा अप्रासंगिक कानूनों को रद्द करें। उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि लोगों के जीवन स्‍तर में सुधार लाने के लिए केन्‍द्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में डेढ हजार से अधिक पुराने कानूनों और 32 हजार से अधिक कानूनी बाधाओं को हटाया है।

प्रधानमंत्री ने उच्‍च न्‍यायालयों की संयुक्‍त बैठक का जिक्र किया जिसमें उन्‍होंने विचाराधीन कैदियों का मुद्दा उठाया था। उन्‍होंने सभी संबद्ध पक्षों से आग्रह किया था कि वे ऐसे मामलों के तेजी से निपटारे के लिए काम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकारों को विचाराधीन कैदियों के मामले में मानवीय दृष्टिकोण को ध्‍यान में रखते हुए काम करना चाहिए। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि समृद्ध राष्‍ट्र और समाज में समरसता बनाए रखने के लिए संवेदनशील न्‍यायिक प्रणाली अनिवार्य है।

न्‍याय व्‍यवस्‍था को आसान बनाने पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने न्‍यायालयों में मातृभाषा में कामकाज करने की हिमायत की। उन्‍होंने कहा कि कानून की भाषा न्‍याय दिलाने में अडचन न बने। ई-कोर्ट, मुकदमों का ऑनलाइन पंजीकरण और वर्चुअल माध्‍यम से सुनवाई से विचाराधीन मुकदमों की संख्‍या कम की जा सकेगी।

केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्‍यायपालिका और कार्यपालिका में समन्‍वय पर जोर दिया ताकि न्‍याय दिलाने में देरी न हो।

इस सम्मेलन का आयोजन विधि और न्याय मंत्रालय ने किया है। सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन के माध्यम से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे, नए विचारों का आदान-प्रदान और आपसी सहयोग बढाने पर चर्चा करेंगे। न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र जैसे मध्यस्थता पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी।

MadhyaBharat 15 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.