Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक ने डबल इंजन सरकार की वापसी का मन बना लिया : प्रधानमंत्री मोदी
new delhi, Karnataka. PM Modi

दावणगेरे/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावणगेरे में कहा कि केवल भाजपा ही कर्नाटक का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने डबल इंजन सरकार की वापसी का मन बना लिया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज चार विजय यात्रा का यहां महासंगम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि इन यात्राओं के जनसमर्थन, उत्साह और उमंग को आगामी तीन माह कड़ी मेहनत करके हर बूथ पर पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा, “आज सुखद संयोग है, आज विजय संकल्प रैली हो रही है और उसी समय कलबुर्गी, कर्नाटक में जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव था और कलबुर्गी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर जीत गए। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।”

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने लंबे समय से अवसरवादी और स्वार्थी सरकारों को देखा है जिसने राज्य को प्रभावित किया है। इसलिए राज्य के विकास के लिए भाजपा की स्थिर सरकार की जरूरत है। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता का क्या सम्मान करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि बराबर हैं। उन्होंने कहा, “कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरा मजबूत साथी, मित्र और सहोदर है।”

 

मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में रोड शो किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनपर फूल फेंक कर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन भी कर दिया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी उनके साथ उपस्थित थे।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.