Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ऋषिकेश-यमुनोत्री,गंगोत्री और बदरीनाथ सहित कुल 188 सड़कें बंद
dehradoon, Total 188 roads , Rishikesh-Yamunotri

देहरादून। उत्तराखंड में ऋषिकेश-यमुनोत्री,गंगोत्री और बदरीनाथ राजमार्ग और 03 बार्डर सहित कुल 188 सड़कें बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर बारिश और भारी बारिश को लेकर 03 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 

देहरादून सहित प्रदेश के अधिकतर जनपदों में पहाड़ से लेकर मैदान तक रविवार सुबह चटक धूप निकली। हालांकि आसमान में आंशिक बादल भी छाए हुए हैं। चिलचिलाती धूप की गर्मी से लोग परेशान भी दिखे। सूर्यदेव का दोपहर तक लुकाछिपी का खेल जारी रहा।

 

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के मुताबिक के प्रदेश के सात जिलों देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश भर में 01 लेकर 03 अगस्त तक कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

 

प्रदेश लगातार हो रही बारिश से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कुल 11 जिलों में 188 सड़कें बंद हैं। इनमें से तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और बार्डर मार्ग सहित 06 राज्य मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) डाबरकोट के पास भू-स्खलन होने के कारण यातायात बंद है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-108) सूनगर व स्वालीगाड़ में मलबा आने के कारण बाधित है।

 

चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) लामबगड़ के पास मलबा आने से बाधित है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 03 बार्डर मार्ग बंद है। बीआरओ टीम बंद मार्गों को खोलने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

प्रदेश में 15 जून से लेकर अब तक 43 लोगों को सड़क दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, जबकि 147 लोग घायल हुए और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य में अतिवृष्टि से 15 जून से लेकर अब तक 30 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।

MadhyaBharat 30 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.