Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
'मुख्यमंत्री पद से कल शाम इस्तीफा दे सकते हैं केजरीवाल'
new delhi,

नई दिल्ली । दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) में मंथन शुरू हो गया है। आआपा की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक मुख्यमंत्री आवास में करीब एक घंटे तक हुई। बैठक के बाद मंत्री साैरभ भारद्वाज ने मीडिया काे बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल शाम एलजी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

 

इस बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। संजय सिंह जम्मू और संदीप पाठक हरियाणा में होने के कारण शामिल नहीं हाे पाए। बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद पहली बार हुई। इसमें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और कैबिनेट से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।

 

बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी नेताओं और मंत्रियों से एक-एक कर नए मुख्यमंत्री के विषय में चर्चा की। उनसे सुझाव लिए। मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी। कल विधायकों के साथ भी चर्चा करेंगे।

 

भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे आआपा विधायकों की बैठक होगी। इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाम 4.30 बजे एलजी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और विधायक दल के नए नेता का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित कर सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि रविवार को केजरीवाल ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे, जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.