Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत
mumbai,Sameer Wankhede ,Bombay High Court

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने 22 मई तक रोक लगा दी है। साथ कोर्ट ने वानखेड़े को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में सहयोग करने का भी आदेश दिया है। समीर वानखेड़े ने कोर्ट, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे शनिवार को सीबीआई जांच के लिए कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

समीर वानखेड़े के वकील रिजवान मर्चंट ने कहा कि सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर पूरी तरह गैरकानूनी है। जब समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उसके चार महीने के अंदर सीबीआई को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन के तहत मामला दर्ज करना चाहिए था। उन्होंने यह बात कोर्ट को बताई। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई और एनसीबी दोनों को जवाब फाइल करने का आदेश दिया है।

रिजवान मर्चंट ने बताया कि उन्हें डर था कि सीबीआई जांच के दौरान समीर वानखेड़े को गिरफ्तार कर सकती है। तब समीर वानखेड़े को गिरफ्तार न करने का आदेश देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया। मर्चंट ने कहा कि सीबीआई को इस मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसका कारण समीर वानखेड़े हर कार्रवाई की सूचना अपने वरिष्ठों को दे रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन के तहत समीर वानखेड़े सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और देश में मुंबई सहित 29 जगह पर छापेमारी की है। इसके बाद सीबीआई ने गुरुवार को समीर वानखेड़े को जांच के लिए बुलाया था। लेकिन समीर वानखेड़े ने पहले दिल्ली कोर्ट में फिर शुक्रवार को बाम्बे हाई कोर्ट में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका दाखिल की। इस याचिका में समीर वानखेड़े ने सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आदेश देने की मांग की थी।

 

उल्लेखनीय है कि समीर वानखेड़े की टीम ने मुंबई से गोवा जा रहे द कर्डिलिया क्रूज पर 2 अक्टूबर 2021 को छापा मारा था और 3 अक्टूबर 2021 को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। हालांकि आर्यन खान के पास ड्रग न मिलने की वजह से वे इस मामले में निर्दोष साबित हो चुके हैं। लेकिन उस समय समीर वानखेड़े पर आर्यन खान को छोड़ने के लिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। इसी मामले की जांच के लिए एनसीबी ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

MadhyaBharat 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.