Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने दी कांग्रेस को चुनौती
mumbai, Shiv Sena , Congress in Maharashtra

मुंबई । हरियाणा में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वे चाहते हैं तो यहां भी अकेले चुनाव लड़ें। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा में अगर कांग्रेस ने अन्य समान विचारधारा वाले दलों को महत्व दिया रहता तो परिणाम अलग रहते। राऊत ने हरियाणा की जीत पर भाजपा को बधाई भी दी है।

 

संजय राऊत ने बुधवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने किसी भी समविचारी पक्ष के साथ गठबंधन नहीं किया था। साथ ही बहुत से निर्दलीय भी मैदान में थे। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। हालांकि कांग्रेस बहुमत से सिर्फ 9 सीट पीछे रह गई। हरियाणा चुनाव में भाजपा की रणनीति बहुत अच्छी रही, इसका फल उन्हें मिला। जो जीता वह सिकंदर , इसलिए वे भाजपा को बधाई देते हैं। संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा चुनाव से बहुत कुछ सिखने को मिला है।

 

संजय राऊत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी इंडिया एक साथ लड़ी थी, इसी वजह से नतीजे बेहतर रहे। राऊत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां वे मजबूत रहते हैं ,वहां किसी को महत्व नहीं देते और जहां कमजोर रहते हैं, वहां मिलकर चुनाव लड़ते हैं। महाविकास आघाड़ी में कोई छोटा बड़ा नहीं है। अगर कांग्रेस को लगता है तो वे अलग चुनाव लड़ सकते हैं। संजय राऊत ने आज फिर चुनाव पूर्व भावी मुख्यमंत्री की घोषणा का मुद्दा दोहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में उमर अब्दुल्ला चेहरा थे, लोगों ने उन्हें वोट दिया। संजय राऊत ने यह भी कहा कि हरियाणा की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में नहीं होगी। इसका कारण महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार मजबूत स्थिति में है।

MadhyaBharat 9 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.