Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झारखंड में आयेगा आश्चर्यजनक परिणाम : शिवराज सिंह चौहान
ranchi,  surprising results, Jharkhand

रांची । केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड से मैं बहुत सी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये अद्भुत प्रदेश के साथ संसाधनों से भरपूर है। यहां की भूमि ऊपजाऊ है। यहां के लोग काफी मेहनतकश हैं। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है। इस प्रदेश से मैं व्यक्तिगत रूप से जुड़ गया हूं।

 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि संसाधनों से भरपूर यहां खनिज संपदा, वन संपदा, जल संपदा, यहां के परिश्रमी लोग, उपजाऊ भूमि, इतना कुछ है कि झारखंड सचमुच में विकास और प्रगति के नए आयाम छू सकता है। मुझे विश्वास है कि झारखंड में अब बीजेपी-एनडीए की सरकार बनेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग करके एक समृद्ध, विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य झारखंड बनेगा। मैं झारखंड की जनता, यहां के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं उनका अद्भूत स्नेह और प्यार मिला है। 

 

उन्होंने कहा कि मन में ये ही भाव है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मार्गदर्शन में झारखंड बढ़े और प्रगति करे। ये अमीर धरती है, यहां से गरीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से अंतरआत्मा से झारखंड से जुड़ गया हूं। कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से भी झारखंड की जनता की जो सेवा हो सकेगी, वो करने का प्रयत्न करेंगे। इस अद्भूत प्रेम के लिए जनता को बारम्बार प्रणाम।

 

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का श्रद्धा व विश्वास है। जनता को पता है कि बीजेपी की सरकार ही उनके हित के लिए काम कर सकती है, इसलिए जनता ने बीजेपी को वोट दिया, एनडीए का साथ दिया। उन्होंने अंत में कहा कि एनडीए को शानदार बहुमत को मिलेगा। इसके बाद चौहान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।   

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.