Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अब देश के 5 बड़े हवाई अड्डों पर 'ब्रांड यूपी' का होगा प्रमोशन
lucknow,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश को टूरिज्म के लिहाज से देश के मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रोजेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, हवाई अड्डों व मेजर फुटफॉल वाले डेस्टिनेशंस पर पहले से ही उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को शोकेस किया जा रहा है, मगर अब इसे देश के अन्य बड़े हवाई अड्डों पर भी शोकेस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन अनुसार शुरुआत में अभी देश के 5 बड़े हवाई अड्डों पर ब्रांड यूपी के प्रमोशन की तैयारी की गई है जिसे आगे अन्य हवाई अड्डों पर भी सुविधा के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

 

सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक योजना के अंतर्गत दिल्ली व मुंबई के इंटरनेशनल व डोमेस्टिक टर्मिनल्स के अराइवल व डिपार्चर सेक्शन समेत एयरपोर्ट के विभिन्न चिह्नित क्षेत्रों में बड़े डिस्प्ले बोर्ड्स के माध्यम से ब्रांड यूपी को प्रमोट किया जाएगा। यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न टूरिस्ट डेस्टिनेशंस और उत्तर प्रदेश के टूरिज्म परिदृश्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार कोलकाता, कोयंबटूर व इंदौर के विभिन्न टर्मिनल्स पर भी ब्रांड यूपी के प्रमोशन को तरजीह दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए इसे जल्द अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति के साथ कई आयोजनों और त्योहारों के लिए भी देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में ब्रांडिंग इनीशिएटिव्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जीवंत शहरों, आकर्षणों, प्रकृति, वन्य जीवन, एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशंस, भोजन, विरासत, धर्म और संस्कृति का प्रमोशन कर प्रदेश को भारत में एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग का राज्य की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से रोजगार सृजन में पर्यटन का योगदान राज्य के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। यह प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। योगी सरकार पर्यटन क्षेत्र के महत्व को ठीक तरह से समझती है और इसी कारण उसने पहले ही पर्यटन को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। योगी के विजन अनुसार इस क्षेत्र की अनंत संभावनाओं को पहचानकर राज्य को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनाने के लिए रणनीतिक और संगठित प्रयास के तौर पर इस पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

 

 

दिल्ली, कोलकाता, कोयंबटूर, इंदौर और मुंबई एयरपोर्ट पर लगेंगे डिस्प्ले स्क्रीन

 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के टी3 डोमेस्टिक अराइवल व डोमेस्टिक डिपार्चर पर विभिन्न प्रकार के 60-60 डिस्प्ले सिस्टम, टी3 के इंटरनेशनल अराइवल व डिपार्चर पर विभिन्न प्रकार के 40 व 25 डिस्प्ले सिस्टम, दिल्ली के टी2 डोमेस्टिक अराइवल व डिपार्चर पर 28 डिस्प्ले सिस्टम तथा टी1 के डोमेस्टिक डिपार्चर पर 32 डिस्प्ले सिस्टम का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार कोलकाता के एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक अराइवल टर्मिनल पर 15 डिस्प्ले सिस्टम तथा डिपार्चर समेत विभिन्न चिह्नित क्षेत्रों पर 58 स्क्रीन्स का संचालन किया जाएगा। कोयंबटूर के अराइवल, बैगेज क्लेम, डिपार्चर, एसएचए हॉल व फर्स्ट फ्लोर पर कुल 20 डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना व संचालन का कार्य होगा जबकि इंदौर एयरपोर्ट के डिपार्चर व अराइवल, बस गेट व रेंटल एरिया में 36 डिस्प्ले स्क्रीन की स्थापना व संचालन होगा। इसी प्रकार मुंबई के टी2 के डोमेस्टिक व इंटरनेशनल अराइवल टर्मिनल पर 56, डोमेस्टिक डिपार्चर पर 58 तथा इंटरनेशनल डिपार्चर टर्मिनल्स पर 40 डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना व संचालन प्रक्रिया के जरिए ब्रांड यूपी को प्रमोट किया जाएगा। इन सभी कार्यों को एजेंसी के माध्यम से पूरा किया जाएगा जिसकी नियुक्ति व कार्यावंटन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 28 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.