Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
राष्ट्रगान के अपमान पर भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ दो प्राथमिकी
kolkata, Two FIR , BJP MLA

कोलकाता। कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में पुलिस ने भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो अलग-अलग प्राथमिकी में विधायकों पर राष्ट्रगान और संविधान के अपमान का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर ये मामला दर्ज किया गया है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय के हेयर स्ट्रीट थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है।

 

क्या है मामला

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा विधायक एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों ओर से चोर-चोर के नारे लगाए जा रहे थे। तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के विधायकों से राष्ट्रगान गाने के लिए कहा। भाजपा विधायकों पर आरोप है कि जब मुख्यमंत्री समेत सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे तो वे खड़े नहीं हुए और चोर चोर का नारा लगाते रहे।

 

इसके बाद विधानसभा के एक अधिकारी की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने विधायक सुदीप कुमार मुखर्जी, मालती रेवा रॉय, चंदना बाउरी, नीलाद्रि शेखर दाना, मिहिर गोस्वामी, मनोज कुमार उरांव, सुमन कांजीलाल, दीपक बर्मन, हिरण्मय चट्टोपाध्याय, मनोज तिग्गा और शंकर घोष पर प्राथमिकी दर्ज की है।

 

इसके बाद शुक्रवार को इनमें से पांच विधायकों नीलाद्रि शेखर दाना, दीपक बर्मन, मनोज टिग्गा, शंकर घोष और सुदीप कुमार मुखर्जी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। इन पर संविधान के अपमान का आरोप लगा है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि लोगों की आवाज उठाने की वजह से भाजपा विधायकों को परेशान किया जा रहा है।

MadhyaBharat 1 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.