Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अडानी मुद्दे पर सड़क पर उतरे विपक्षी सांसद
new delhi, Opposition MP, Adani issue

नई दिल्ली। अडानी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग तेज करते हुए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला। विपक्षी नेता संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक मार्च करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक लिया।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी मिलकर प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक को अडानी घोटाले में ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। लेकिन, सरकार ने हमें विजय चौक पर ही रोक लिया है। एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंकों को नुकसान पहुंचाने वाला लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। सरकार सरकारी संपत्तियों को खरीदने के लिए एक खास व्यक्ति को पैसा दे रही है। एक व्यक्ति की संपत्ति में करोड़ों रुपये का इजाफा हुआ है। हम मामले की जांच चाहते हैं और जेपीसी से जांच होनी चाहिए।

इस बीच दिल्ली पुलिस की विजय चौक पर भारी तैनाती रही। पुलिस ने सांसदों से अपने मार्च को आगे नहीं ले जाने का आग्रह किया। पुलिस का कहना है कि यहां सीआरपीसी की धारा 144 लगी हुई है। मार्च में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं हुई।

 

जयराम रमेश ने ईडी को लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए ट्वीट किया कि समान विचारधारा वाले 16 विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों को आज दोपहर ईडी के कार्यालय तक चलने से रोक दिया गया। विपक्ष अडानी घोटाले की जांच के लिए शिकायत पत्र ईडी निदेशक को सौंपना चाहते थे। अब यह पत्र ईडी को ईमेल के जरिये भेजा जा रहा है।

 

पत्र में समाजवादी पार्टी, जनता दल (यू), नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाम दल, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल और अन्य पार्टियों के नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।

MadhyaBharat 15 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.