Since: 23-09-2009
अमित शाह : हिन्दी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं
हिंदी दिवस के मौके पर सूरत के पंडित दीन दयाल उपाध्याय इन्डोर स्टेडियम में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। अमित शाह ने अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के सभी हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सबके लिए संविधान सभा के निर्णय को सिर्फ याद करने का दिन नहीं है। 75 साल से 100 साल ये जो अमृत काल है, ये संकल्प लेने का और संकल्प सिद्धि करने का समय है। उन्होंने कहा कि हमारी राजभाषा और हमारी स्थानीय भाषाएं विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। जब तक हम इस बात का संकल्प नहीं करते कि इस देश का शासन, प्रशासन, इस देश का ज्ञान और अनुसंधान हमारी भाषाओं में होगा, राजभाषाओं में होगा। तब तक हम इस देश की क्षमताओं का उपयोग नहीं कर सकते। इस सम्मेलन में दो अलग-अलग सत्र होंगे। इस दौरान हिंदी भाषा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |