Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जिला जज ही करेंगे ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने मामले की सुनवाई
varansi,  District Judge , Vyasji

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी को सौंपने के मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में होगी। जिला जज ने व्यास परिवार का आवेदन मंजूर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस केस को सिविल जज सीनियर डिवीजन से वापस लेकर जिला जज की अदालत में सुना जाएगा।

व्यासजी के तहखाने को लेकर वादी शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले को जिला जज की अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। व्यास की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुभाष नंदन चतुर्वेदी और सुधीर त्रिपाठी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में यह याचिका दाखिल की थी। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े अन्य मामले जिला जज की अदालत में चल रहे हैं। इस वाद को भी जिला जज की अदालत में स्थानांतरित किए जाने की अपील की गई थी। इस फैसले के बाद अब ज्ञानवापी के मूल वाद समेत नौ मामलों की सुनवाई एक साथ जिला जज की अदालत में होगी।

 

हिंदू पक्ष की इस मांग पर प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने भी स्थानांतरण आवेदन में मूल वाद की संख्या और वर्ष का उल्लेख नहीं किए जाने पर उसे अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण बताया और इसे खारिज किए जाने की मांग की थी।

 

दरअसल, ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वे जारी है। परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने को लंबे समय बाद सर्वे के दौरान खोला गया तो व्यास परिवार ने पूजा का अधिकार मांगा। याचिकाकर्ता शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को वाद दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा है। वर्ष 1993 के पहले से पूजा-पाठ और राग-भोग होता चला आ रहा था। 1993 के बाद उस तहखाने को तत्कालीन राज्य सरकार के आदेश पर घेर दिया गया। साथ ही पूजा-पाठ से उनके परिवार को वंचित कर दिया गया।

 

पाठक ने याचिका में कहा कि नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा वर्तमान में खुला है। उस जगह वादी और उनके परिवार को जाने से रोका जाता है।आशंका है कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर लेगी। इसके साथ ही पाठक ने विराजमान नंदी के सामने गेट को खुलवाकर आवागमन की बात भी कही। ज्ञानवापी मूल वाद के अलावा अब नौ मामलों की एक साथ सुनवाई जिला जज की अदालत में होगी।

MadhyaBharat 19 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.