Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ देश की धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य: अमित शाह
rohtak,  work of preserving , Amit Shah

रोहतक। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत 9 वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने पुनर्जागरण करते हुए सांस्कृतिक धरोहरों को सहजने का कार्य किया है। सरकार के अनेक महत्वपूर्ण फैसलों के परिणामस्वरूप देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की स्मृति में शंखढाल व मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने असंभव लगने वाले कार्यों को भी पूरा करवाया है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। आगामी जनवरी माह में भगवान श्रीराम इस मंदिर में विराजमान होंगे। केंद्रीय मंत्री शाह ने ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी मुलाकात योगीजी से जीवन के अंतिम पड़ाव में बाबा मस्तनाथ मठ में हुई थी। उन्होंने कहा कि महंत चांदनाथ से मिलने पर उन्हें आध्यात्मिक गहराई की अनुभूति हुई। शाह ने कहा कि श्रीबाबा मस्तनाथ मठ ने लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है और नाथ सम्प्रदाय की परम्परा को आगे बढ़ाया। उन्होंने अजंता एलोरा की गुफाओं को लेकर कहा कि इन गुफाओं में दीवारों पर स्थित सभी कृतियों के कान में कुंडल है और नाथ सम्प्रदाय भी इसी परम्परा का अनुसरण कर रहा है। कोरोना काल के दौरान भी श्रीबाबा मस्तनाथ मठ ने लोगों की सेवा की थी। 8वीं शताब्दी से शुरू हुई मठ की सेवा की परम्परा को महंत बालकनाथ आगे बढ़ा रहे है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संत महात्माओं को देश की नीति निर्धारित करने में हिस्सेदारी देते हुए संसद व विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार एशियन खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक सौ से अधिक पदक प्राप्त किये हैं। सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।

महंत चांदनाथ योगीजी ने कर्मयोग का दिया है संदेश: भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका महंत चांदनाथ योगीजी से पुराना रिश्ता रहा है। महंत योगी ने कर्मयोग की शिक्षा दी है, जिसके अनुसार कर्म करने से ही जीवन को सुधारा जा सकता है। नाथ सम्प्रदाय के संत महात्माओं ने सनातन परम्परा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीबाबा मस्तनाथ मठ शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान दे रहा है। उन्होंने पतंजलि के विभिन्न सूत्रों का भी वर्णन किया।

धारा 370 को खत्म करने में केंद्रीय गृहमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका: महंत बालकनाथ

अलवर से लोकसभा सांसद महंत बालकनाथ ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में शांतिपूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। महंत बालकनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस मठ को छोटे बच्चे की तरह सहारा देकर आगे बढ़ाया है। उन्होंने श्रीबाबा मस्तनाथ मठ की 8वीं शताब्दी में की गई स्थापना तथा विभिन्न महंतों के उल्लेखनीय कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी साधु-संत देश की सनातन परम्परा को आगे बढ़ाने में अपना मूल्यवान योगदान दे रहे हैं।

MadhyaBharat 11 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.