Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जंतर-मंतर पर देर रात पहलवानों और पुलिस में झड़प
new delhi, Clash between wrestlers ,Jantar Mantar

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात को जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उनके साथ बदसलूकी की और एक जवान ने शराब के नशे में एक पहलवान की डंडे से पिटाई की। जिससे पहलवान के सिर पर चोट लगी है। घायल पहलवान को अस्पताल भेजा गया है।

 

देर रात जंतर-मंतर पर हुई इस घटना की कई राजनीतिक दलों ने निंदा की है। आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया- "बरसात के मौसम में महिला पहलवानों को फोल्डेबल चारपाई की जरूरत थी। उनको पुलिस अंदर नहीं जाने दे रही थी। महिला पहलवानों का समर्थन मैंने भी किया और मुझे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पहले मुझे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया उसके बाद कापसहेड़ा थाने में मुझे बिठाया गया।"

डीसीपी प्रणव तयाल ने कहा जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत के फोल्डिंग बेड धरनास्थल पर ले आए। जब हमने इससे मना किया तो पहलवान आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया।

 

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों पर बुधवार देर रात कथित हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वहां पहुंच कर खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से उनकी कहासुनी होने लगी। उन्हें वहां से चले जाने को कहा गया लेकिन स्वाति मालीवाल इसके लिए राजी नहीं हुईं। इस बीच चार महिला पुलिसकर्मियों ने स्वाति मालीवाल को उठाकर गाड़ी में बिठाया और साथ ले गईं। मालीवाल ने पुलिस द्वारा जबरन की गई इस कार्रवाई का विरोध किया है।

 

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी देर रात जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने ट्वीट किया- हम देर रात लगभग 1:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे थे, बेटियों का समर्थन करने के लिए। दिल्ली पुलिस ने हमारे कुछ साथियों को हिरासत में लिया है। यह नया भारत है, जहां न्याय की गुहार लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाता है और यौन शोषण करने वालों को बचाया जाता है। उन्होंने लिखा कि अभी पुलिस ने हमारे लोगों पर लाठीचार्ज किया, जो अच्छा नहीं किया। वहीं, उन्होंने पहलवान गीता फोगाट के ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें गीता ने लिखा था कि जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों पर हमला किया गया, जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट के सिर में चोट आई।

 

MadhyaBharat 4 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.