Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार के किशनगंज में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में पांच की मौत
patna, Five killed, Kishanganj

पटना। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी के पास एनएच-327ई पर रविवार काे स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि डंपर का चालक घायल हो गया। सभी मृतक अररिया जिले के जोकिहाठ प्रखंड के थपकौल के निवासी थे। ये लोग अररिया से पश्चिम बंगाल के बागड़ोगरा जा रहे थे। स्कार्पियो में एक बच्ची समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार स्थानीय प्रशासन और जनता के सहयोग से तुरंत ही घायल को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। किशनगंज की जिलाधिकारी नताशा तुषार सिंगला ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख के इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हर सम्भव मदद के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऊपरी जिला परिवहन अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। अनुमंडलीय किशनगंज, कार्यपालकेडी, ठाकुरगंज, रेड क्रॉस के अधिकारी को एमजीएम अस्पताल में उपस्थित रहकर लगातार स्थिति पर नजर रखने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार को अविलंब सड़क दुर्घटना में मिलने वाली क्षतिपूर्ति देने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है।

 

नताशा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के संबंध में एनएच खतरे के पीडी से दूरभाष पर बात की है। बताया गया है कि सड़क सुरक्षा को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी बनाने पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। एनएच 8 के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी टीम कल पहुंचेगी और इस नए हाईवे पर आकलन किया जाएगा तथा अधिक स्थानों पर रंबल पट्टी, कैमरा आदि के अधिष्ठापन की कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 14 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.