Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोलकाता में एडीनो वायरस का कहर
kolkata, Adeno virus ,havoc

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में एडिनो वायरस का कहर बरकरार है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले दो महीने में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। यह चिंताजनक आंकड़ा है।

पता चला है कि रविवार तक सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की वजह से इन बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत इतनी बदहाल है कि कोलकाता से लेकर राज्य भर के प्रत्येक अस्पताल में शिशु रोग विभाग के जनरल बेड सहित पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का एक भी बेड खाली नहीं है। वेंटिलेटर भी खाली नहीं है। रविवार को ही बीसी रॉय शिशु अस्पताल में भांगड़ के रहने वाले छह महीने के बच्चे मेहंदी हसन की मौत हुई है। उसके मृत्यु प्रमाणपत्र पर मौत की वजह के तौर पर एक्यूट रेस्पिरेट्री फैलियर का जिक्र किया गया है।

इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के पीकू विभाग के प्रधान चिकित्सक प्रभास प्रसून गिरी ने बताया कि एडिनो वायरस फिलहाल महामारी का रूप ले चुका है। जिन बच्चों की उम्र दो साल से कम है उनमें संक्रमण का डर ज्यादा है। एक साल से कम उम्र के बच्चों में और चिंता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग वायरस के संक्रमण को लेकर पहले से सतर्क है। सभी अस्पतालों को विशेष निर्देश भेजे गए हैं जिसमें कि रात 12:00 बजे से लेकर दूसरे दिन रात 12:00 बजे तक ऐसे संक्रमण से पीड़ित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अचानक हालात चिंताजनक हो गए हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। जिला अस्पतालों को स्पष्ट कर दिया गया है कि हालात अगर सामान्य हो तो तुरंत रेफर ना करें।

उल्लेखनीय है कि राज्य भर में हजारों बच्चों के एडिनोवायरस संक्रमित होने के दावे किए जा रहे हैं।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.