Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देशभर के चिकित्सकाें में रोष
new delhi, Anger among doctors ,Kolkata

नई दिल्ली । कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देशभर के चिकित्सकाें में रोष है। देश भर के कई सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरर्स हड़ताल पर हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा कि पूरे देश के चिकित्सक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के मामले में एकजुट हैं।

 

फोर्डा इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फोर्डा ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में पांच मांगें की हैं। इसमें रेजीडेंट डॉक्टरों को सुविधा देने, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों का इस्तीफा लेने, डॉक्टरों के साथ पुलिस क्रूरता बंद की जाए, मृतका को त्वरित न्याय दिलाए जाने के साथ जाए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाना शामिल है। माथुर ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर कई अस्पताल में हड़ताल पर हैं। हमने आपातकालीन सेवाओं में डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांग है कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए। इस मामले की पारदर्शी तरीके से जांच हो और मामाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। 

 

महासचिव डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि फोर्डा ने स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को तुरंत हटाया जाना चाहिए, सीबीआई जांच होनी चाहिए। हम अपनी हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक कि हमें लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता। हड़ताल के दौरान वैकल्पिक सर्जरी में बाधा आएगी और केवल आपातकालीन सेवाएं ही काम करेंगी ।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे से वो गायब थीं। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।

 

MadhyaBharat 12 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.