Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ED ने संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
 ED ने संजय राउत की पत्नी को भेजा समन

 

 पात्रा चॉल जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला 

मुंबई पात्रा चाल जमीन घोटाले में  जांच जारी है। पात्रा चॉल जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत के बाद अब ईडी ने उनकी पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है। वर्षा राउत के खाते में हुए संदिग्ध लेन-देन को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करने वाली है।  पात्रा चॉल जमीन घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत बुरी तरह मुश्किल में फंस गए हैं।  ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत को विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर राउत को 8 अगस्त तक फिर ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है। आपको बता दें शिवसेना सांसद संजय राउत  पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हैं।  प्रवर्तन निदेशालय  ने उन्हें गिरफ्तार किया है।   राउत के घर से 11.5 लाख कैश मिले हैं।  इस कैश का राउत हिसाब नहीं दे पाए।  जिसके बाद ED ने उसे जब्त कर लिया। गौरतलब है कि  पात्रा चॉल जमीन घोटाले की शुरुआत 2007 से हुई।  महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डिवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा  प्रवीण राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की मिली भगत से यह घोटाला होने का आरोप है।  2007 में म्हाडा ने पात्रा चॉल के रिडिवेलपमेंट का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को दिया।  यह कंस्ट्रक्शन गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में होना था।  म्हाडा की 47 एकड़ जमीन में कुल 672 घर बने हैं।  रीडिवेलपमेंट के बाद गुरु आशीष कंपनी को साढ़े तीन हजार से ज्यादा फ्लैट बनाकर देने थे।  म्हाडा के लिए फ्लैट्स बनाने के बाद बची हुई जमीन को प्राइवेट डिवलपर्स को बेचना था।  14 साल के बाद भी कंपनी ने लोगों को फ्लैट बनाकर नहीं दिए। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने फ्लैट बनाने की बजाए 47 एकड़ जमीन को आठ अलग-अलग बिल्डरों को बेच दी।  इससे कंपनी ने 1034 करोड़ रुपये कमाए।  मार्च 2018 में म्हाडा ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।  मामला आर्थिक अपराध विंग (EOW) को दिया गया. EOW ने फरवरी 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि प्रवीण राउत, संजय राउत के करीबी हैं।  वह एचडीआईएल में सारंग वधावन और राकेश वधावन के साथ कंपनी में निदेशक थे. वधावन बंधु PMC बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हैं. प्रवीण राउत को कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन पीएमसी बैंक घोटाले के मामले में प्रवीण को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में संजय राउत ने सारे आरोपों को झूठा करार दिया है।  उन्होंने कहा, ‘मैं किसी घोटाले में शामिल नहीं हूं।

MadhyaBharat 4 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.