Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संभल हिंसा की होगी मजिस्ट्रियल जांच : कमिश्नर
muradabad,   magisterial inquiry , Sambhal violence

मुरादाबाद । मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने संभल हिंसा के मामले में सोमवार को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि संभल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और शहर में शांति बनी हुई है। जहां हिंसा हुई थी वहां कुछ दुकानें बंद हैं, लेकिन बाकी इलाकों में सामान्य स्थिति है और कोई तनाव नहीं है। सभी जगहों पर पुलिस बल तैनात है।

 

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने आगे बताया कि हिंसा के दौरान कुछ युवाओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद पर पथराव करने की कोशिश की थी, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। पुलिस ने इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, देसी बंदूक से हुई मृतकों की मौत

 

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल हिंसा में मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की मौत देसी बंदूक से हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि इस हिंसा के पीछे किसका हाथ था। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है और भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होने दी जाएगी।

 

दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत होगी कार्रवाई

 

मंडलायुक्त ने कहा कि संभल हिंसा में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया जाएगा। स्थानीय जिला प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वहीं, संभल के अलावा मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर जनपदों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

सांसद जियाउर्रहमान और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर एफआईआर दर्ज

 

मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने यह भी बताया कि हिंसा के मामले में जांच जारी है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.