Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 

महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में अलर्ट 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश  की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक़ अगले पांच दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात और केरल के समुद्र तटीय हिस्सों में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ के हिस्सों में बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में कोंकण और गोवा में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 24 और 25 जुलाई को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। 24 से 28 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मानसून का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इसी तरह तेलंगाना में 24 और 25 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा और 26 से 28 जुलाई के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। 24 जुलाई को जम्मू और कश्मीर में कहीं छिटपुट, तो कहीं भारी हो सकती है। इसी तरह 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में व्यापक वर्षा का अनुमान है। 27 और 28 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का अनुमान लगाया गया है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश में व्यापक वर्षा और गरज बिजली गिरने की संभावना है। 

MadhyaBharat 24 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.