Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेपी नड्डा ने गंगा में विसर्जित कीं बुआ का अस्थियां
haridwar, JP Nadda, immersed aunt

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सपरिवार अपनी बुआ स्व. गंगा देवी की अस्थियां लेकर बुधवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की अगुवाई में संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों ने श्राद्ध संस्कार का वैदिक कर्मकाण्ड कराया।

नड्डा में श्राद्ध संस्कार कराने के बाद अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पहुंचे और वैदिक कर्मकाण्ड के बीच अपनी बुआ की अवशेष को गंगाजी में प्रवाहित किया। इसके पश्चात वे पुनः शांतिकुंज पहुंचे और अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से भेंट की। नड्डा ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित कर शांति व सद्गति की प्रार्थना की।

 

उल्लेखनीय है कि नड्डा की बुआ गंगादेवी 105 वर्ष की आयु में दो दिन पूर्व अपने गृह जनपद कुल्लू में निधन हो गया था। नड्डा अपनी बुआ से मातृवत् स्नेह रखते थे और वे जब भी कुल्लू आते थे, तब अपनी बुआ के आवास पर ही रुका करते थे। स्व. गंगा देवी गायत्री परिवार से सन् 1970 से जुड़ी थीं और आचार्य श्रीराम शर्मा की शिष्या थी। स्व. गंगा देवी शांतिकुंज में विभिन्न साधना सत्रों में भाग लेती रहीं और जीवन के अंतिम पलों तक गायत्री परिवार के रचनात्मक कार्यों से जुड़ी रहीं।

MadhyaBharat 15 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.