Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आदिवासियों के अधिकार मुसलमानों को देना चाहती है तृणमूल और कांग्रेस : मोदी
kolkata, Trinamool and Congress ,Modi

कोलकाता। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता की सरकार पर जमकर निशाना साधने के साथ-साथ कांग्रेस को भी निशाना बनाया। मोदी ने कहा कि इंडी एलायंस का मकसद आदिवासियों की जमीन छीन कर मुसलमानों को देना है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन को अपनी हार का एहसास हो गया है इसलिए मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अपनी हार देखकर तृणमूल का गुस्सा चरम पर है। पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें वोट नहीं दे रही है इसलिए वो भाजपा को गाली दे रहे हैं। वह अब राज्य की जनता को धमका रहे हैं। कल तक तृणमूल, कांग्रेस को गाली दे रही थी और अब तृणमूल कह रही है कि वे इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस डूबता जहाज है।

एक बार फिर रामकृष्ण मिशन के खिलाफ ममता बनर्जी के बयान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन का योगदान मेरे जीवन में बहुत बड़ा है। पूरा बंगाल जानता है किस तरह से मेरा जीवन मिशन की वजह से बदला है, रामकृष्ण मिशन का अपमान बंगाल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल और कांग्रेस दोनों मिलकर आदिवासियों के अधिकारों को रोकना चाहते हैं। वे आदिवासियों को मिले हर एक अधिकार को खत्म कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब देश में पहली बार द्रौपदी मुर्मू के रूप में आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार दिया तो तृणमूल कांग्रेस ने उसे रोकने की हरसंभव कोशिश की। अपना कैंडिडेट उतारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति केवल और केवल तुष्टीकरण की है जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है।

MadhyaBharat 20 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.