Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
साउथ फिल्म स्टार डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का कोरोना से निधन
mumbai, South film star, DMDK chief Vijaykant

मुंबई। साउथ के मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। विजयकांत ने यहां इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच कोरोना को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में भी हलचल मची हुई है। डीएमडीके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। अस्पताल ने भी डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का कोरोना के कारण निधन होने की पुष्टि कर दी है। खांसी और गले में खराश के कारण पिछले 14 दिनों से डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

 

सिर्फ राजनीति ही नहीं, विजयकांत का फिल्मी करियर भी शानदार रहा। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 154 फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म के बाद वह राजनीति के क्षेत्र में उतर गये। उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। उन्होंने विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधान सभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

MadhyaBharat 28 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.