Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्यों पर रोक
दिल्ली वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्यों पर रोक

 

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगाई रोक 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता में लगातार गिरावट की रोकथाम के लिये वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग ने अनेक उपाय किए हैं। डीजल से चलने वाले चौपहिया हल्के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। लेकिन बीएस-VI के साथ आवश्‍यक और आपात सेवा वाहनों के परिचालन की अनुमति रहेगी। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केवल बैटरी या सीएनजी से चलने वाले और आवश्‍यक वस्‍तुएं ला रहे ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। आयोग ने राजमार्ग, फ्लाईओवर, बिजली पारेषण और पाइपलाइन परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य रोके जाने का निर्देश दिया है। एनसीआर में स्‍वच्‍छ ईंधन से नहीं चलने वाले सभी उद्योग बंद रखे जायेंगे। हालांकि दूध और डेयरी यूनिट तथा जीवन रक्षक चिकित्‍सा उपकरण और औषधि निर्माण में लगी इकाइयों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता बनाये रखने के उपायों के बारे में कल आपात बैठक के बाद ये आदेश जारी किए गये। दिल्‍ली सरकार और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र की राज्‍य सरकारों को सरकारी, नगर पालिका और निजी कार्यालयों के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने और शेष कर्मचारियों के लिये वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने के बारे में निर्णय लेने को कहा गया है।  बच्चों, वरिष्ठ जन तथा सांस, हृदय और मस्तिष्क रोगों से ग्रस्त लोगों को बाहर निकलने से बचने और जहां तक संभव हो घर में ही रहने की सलाह दी गयी है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में, खराब और बहुत खराब श्रेणी से, कल तक सुधार की उम्मीद नहीं है।

MadhyaBharat 4 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.