Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुनने के लिए मतदान जारी
कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुनने के लिए मतदान जारी

 

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला 

 

 

कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुनने के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और अन्य नेताओं ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। अध्‍यक्ष पद के लिए पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतगणना बुधवार को कराई जाएगी और उसी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला।दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से कहा, मुझे इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला। कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरू में अपना वोट डाला।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे। 

MadhyaBharat 17 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.