Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पिछली सरकारों में दिए गए लोन का नतीजा देश को भुगतना पड़ रहा : राजनाथ सिंह
lucknow,  consequences of loans, Rajnath Singh

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में बिना मतलब के ऐसे लोन दिए गए, जिसका नतीजा देश को अब तक भुगतना पड़ रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान केवल कुछ विशेष लोगों को ही लोन दिया जाता था। जो लोग सरकार के ज्यादा करीब थे, उन लोगों पर सरकार कुछ ज्यादा ही मेहरबान होती थी, लेकिन हमारी सरकार वैसी सरकार नहीं है जिसमें अपने दोस्तों और संबंधियों को बड़ी मात्रा में बैंक से लोन दिलवाया जाता है। हमारी सरकार इस देश की जनता की सरकार है। जनता और हमारे बीच विश्वास का एक अटूट बंधन है। हम जनता पर विश्वास करते हैं और जनता भी हम पर विश्वास करती है।

रक्षामंत्री ने कहा कि अब हमें आम आदमी पर, अपने गरीबों पर और अपने व्यवसायियों पर विश्वास है। इस देश के गरीबों ने, यहां की जनता ने हम पर विश्वास जताया, हमें आशीर्वाद दिया, हमारी सरकार बनाई इसलिए हम भी यह पूरा प्रयास करते हैं कि उन्हें किसी भी तरह से सिक्योरिटी और गारंटी के मामले में परेशान ना किया जाए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत के छोटे कामगारों के माध्यम से देश की आर्थिक समृद्धि का सपना देखा था। बापू का मानना था कि यदि देश के छोटे उद्योग सशक्त हुए तो ग्रामोदय होगा और यदि इस देश के गांवों का उदय हुआ तो हमारी विकास की गति और तेज होगी।

 

उन्होंने कहा कि बापू के उस सपने को साकार करने के लिए हम देश के छोटे उद्योगों को विकास की यात्रा में साथ लेकर चलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। हमारा यह प्रयास आप सभी विश्वकर्मा बंधुओं के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए हम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा के रूप में इस योजना के साथ आपके बीच आए हैं।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधानसभा सदस्य डॉ. नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 17 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.