Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विस यादव पर नोएडा में प्राथमिकी दर्ज
new delhi, FIR lodged ,Elvis Yadav

गाजियाबाद। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के विजेता एवं यूट्यूबर एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सांप पकड़ने वालों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 कोबरा और कुछ जहर बरामद किया गया है।

गैर सरकारी संगठन पीपुल फ़ॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में गौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विस यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर में फार्म हाउसों पर अवैध रूप से रेव पार्टियों का आयोजन कर रहे थे। इन पार्टियों में नियमित रूप से आने वाली विदेशी लड़कियां सांप के जहर और अन्य दवाओं का सेवन करती हैं।

 

इस पर पुलिस के एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क करके उससे नोएडा में एक रेव पार्टी आयोजित करने और कोबरा जहर की व्यवस्था करने के लिए कहा। एल्विश अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर देता है और कहता है कि मेरा नाम लेकर बुलाओ, वह सब कुछ व्यवस्थित कर देगा। जैसे ही मुखबिर ने एल्विश के नाम पर राहुल से बात की, तो वह रेव पार्टी और अन्य इंतजाम करने के लिए तैयार हो गया।

 

मुखबिर ने उसे नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुलाया और डीएफओ नोएडा और पुलिस को सूचना दी। राहुल व अन्य लोग वहां पहुंच गये। वह अपने साथ 9 सांपों के जहर लेकर आया था। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एल्विस यादव समेत छह आरोपितों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

MadhyaBharat 3 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.