Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लाल रंग देखकर भड़कते हैं गहलोत: अमित शाह
nagor, Gehlot ,Amit Shah

नागौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कुचामन में नावां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि अभी मैं आ रहा था तो एयरपोर्ट पर कुछ कम्युनिस्ट मित्र मिल गए, उन्होंने कहा कि हम राजस्थान नहीं जा सकते। मैंने पूछा- क्यों? तो उन्होंने कहा कि हमारे झंडे का कलर लाल है, लाल कलर देखकर ही गहलोत साहब भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोतजी को लाल डायरी ही नजर आती है। शाह ने कहा कि सबसे भ्रष्ट सरकार यदि कोई है तो वह राजस्थान की गहलोत सरकार है। यहां के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह मकराना और परबतसर में भी सभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि गहलोत सरकार ने पेपर लीक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आरपीएससी का हर पेपर लीक हुआ। हर साल यहां तीन पेपर लीक हुए। चार साल में 14 से ज्यादा पेपर लीक हो गए और लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। पेपर लीक करके आप कांग्रेस के चट्टे-बट्टों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत को कांग्रेस में उनके साथी जादूगर कहते हैं। इस जादू से ही उन्होंने राजस्थान में बिजली गुम कर दी और लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। रोजगार गुम कर दिए।

शाह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था गहलोत सरकार ने खत्म कर दी। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की सर काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन गहलोत सरकार ने कुछ नहीं किया और रामनवमी व महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा दिया। कोटा में पीएफआई वाले खुलेआम रैली निकाल रहे थे। भला हो मोदी का, जो पीएफआई वालों को जेल के अंदर डाल दिया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए कलेजा चाहिए, ये कांग्रेस के लोगों के बस की बात नहीं थी। जब 370 हटी तो राहुल गांधी संसद में कहते थे कि मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएगी। ये मोदी का शासन है, एक कंकड़ भी चलाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.