Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिमला के लालपानी में भूस्खलन से स्लाटरहाउस समेत कई घर गिरे
shimla, Landslide , Lalpani collapses

शिमला। राजधानी शिमला के लालपानी इलाके में मंगलवार शाम भूस्खलन की घटना में आधा दर्जन मकान धराशायी हो गए। इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटरहाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस भयानक हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दो शव बरामद किए हैं। ये शव भूस्खलन की चपेट में आये स्लाटरहाउस के पास मलबे से निकाले गए हैं। दोनों शव पुरुषों के हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। एक शव का सिर धड़ से अलग मिला है। कुछ लोगों के स्लाटर हाउस में अभी भी फंसे होने की आशंका है।

घरों के धंसने की आशंका से इन्हें हादसे से पहले ही खाली करवा दिया गया था, अन्यथा हादसा और भयावय हो सकता था।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने भूस्खलन की घटना में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कर्मी जुटे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

बता दें कि शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन की यह तीसरी घटना है। पिछले कल सोमवार को उपनगर समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई मलबे में लापता हैं। इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पिछले तीन दिन शिमला में हुई भारी वर्षा से जगह-जगह बड़ी संख्या में पेड़ों के धराशायी होने से कई मकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

 

MadhyaBharat 16 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.