Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों का हड़ताल खत्म नहीं करने का ऐलान
kolkata, West Bengal doctors ,end strike

कोलकाता । सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध के बाद पश्चिम बंगाल को छोड़कर देशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने के संकेत दिए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के भी अस्पतालों में आंदोलन कर रहे डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल जारी रहेगी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने आर.जी. कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मामले की सुनवाई के बाद पूरे देश के हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल में हड़ताल अब भी जारी है। हड़ताली डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।

 

गुरुवार रात को हुई जनरल बॉडी की बैठक के बाद हड़ताली डॉक्टरों ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय जाकर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के बाद हड़ताल के बारे में अगला कदम तय किया जाएगा। हैवानियत का शिकार हुई डॉक्टर को न्याय दिलाने और देशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर नौ अगस्त से आंदोलन शुरू हुआ था।

 

कोलकाता में आंदोलनकारी डॉक्टरों की कई मांगें मानी गई हैं। आरजी कर के शीर्ष अधिकारियों को हटाने की मांग की गई थी, जिसे बुधवार रात को पूरा कर दिया गया। स्वास्थ्य भवन ने प्रिंसिपल, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख, सुपरिंटेंडेंट और सहायक सुपरिंटेंडेंट को हटा दिया। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी पद से हटा दिया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.