Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अपने किस फैसले पर अब पछता रहे अजित पवार, कहा मुझसे ये गलती हो गई
Ajit Pawar is now regretting

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए ताना-बाना बुना जा रहा है, इसी कड़ी में अजित पवार भी राज्य में अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान ही अजित पवार ने बताया कि उन से लोकसभ चुनाव के दौरान एक गलती हुई थी.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार इस समय राज्य में जन सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं. इसी दौरान अजित पवार ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक बड़ी गलती कर दी और अब उन्हें अपनी गलती पर पछतावा है. अजित पवार ने कहा, उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में बहन सुप्रिया सुले के सामने उतार कर गलती की, उन्होंने कहा राजनीति घर तक दाखिल नहीं होनी चाहिए.

देश में हुए लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बारामती सीट से सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें सुनेत्रा पवार को करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, शरद पवार गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले इसी सीट से पिछले तीन बार से सांसद रही है. हालांकि, सुप्रिया सुले से हारने के बाद सुनेत्रा पवार बाद में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थी.

अजित पवार ने कहा, मैं अपनी सब बहनों से बहुत प्यार करता हूं और एक इंसान को कभी राजनीति को अपने घर में दाखिल नहीं होने देना चाहिए. उन्होंने कहा मैंने पत्नी सुनेत्रा को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ उतार कर गलती की. यह नहीं होना चाहिए था, हालांकि पार्टी ने सुनेत्रा को सुप्रिया के खिलाफ मैदान में उतारने का निर्णय लिया था लेकिन अब मुझे लगता है कि यह नहीं होना चाहिए था.

अगले हफ्ते 19 अगस्त को देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा, इसी के चलते जब अजित पवार से पूछा गया कि क्या वो रक्षा बंधन के मौके पर बहन सुप्रिया सुले से मिलने जाएंगे तो उन्होंने कहा मैं इस समय राज्य में यात्रा निकाल रहा हूं और अगर मैं और सुप्रिया रक्षा बंधन के दिन एक ही जगह हुए तो जरूर मिलेंगे. साथ ही अजित पवार ने शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार हमारे घर के बड़े हैं.

पिछले साल जुलाई में अजित पवार और शरद पवार में दरार आ गई थी जिसके बाद पार्टी के दो टुकड़े हो गए थे, अजित पवार ने अपने विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी गठबंधन के साथ हाथ मिला लिया था.

 

 

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.