Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कसारा स्टेशन के पास बैंकर इंजन पटरी से उतरा
mumbai, Banker engine, derails near Kasara station

मुंबई । कसारा स्टेशन के पास बुधवार को बैंकर इंजन के पटरी से उतर जाने के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मध्य रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर इंजन हटाने का काम कर रही है।

 

सेंट्रल रेलवे (सीआर) के मुंबई डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने 'एक्स' पर कहा, "कसारा स्टेशन के पास बैंकर इंजन के पटरी से उतरने के कारण कुछ मेल एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मरम्मत का काम जारी है। उपनगरीय सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ है। कसारा जाने वाली उपनगरीय सेवाएं तय समय के अनुसार चल रही हैं।"

 

रेलवे के अनुसार बैंकर इंजन आमतौर पर दो या तीन के सेट में 'घाट' पहाड़ी दर्रे सेक्शन पर चढ़ते समय माल और यात्री ट्रेन को पीछे से धक्का देते हैं। मुंबई के पास बैंकर इंजन का उपयोग केवल कसारा मुंबई से नासिक मार्ग और भोर मुंबई से पुणे मार्ग घाट सेक्शन में किया जाता है।

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.