Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
new delhi, Proceedings , Lok Sabha and Rajya Sabha

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में चल रहा व्यवधान गुरुवार को भी जारी रहा जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे और बाद में दिनभर तक के लिये स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी पक्षों को बैठकर विचार कर हाउस में आर्डर लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं से कहा कि उन्हें बात रखने का अवसर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा होने देनी चाहिए।

कुछ ऐसे ही हालात राज्यसभा में भी रहे जहां सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद हंगामे की वजह से दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों को चेतावनी दी कि वे उनका नाम लेंगे। बाद में दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरु होने पर उपसभापति हरिवंश की ओर से सदस्यों से सदन को चलने देने का आग्रह दोहराया गया। हंगामा न रुकते देख कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दूसरे भाग के आज चौथे दिन भी पक्ष विपक्ष के गतिरोध के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। सत्ता पक्ष जहां राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों पर उनसे माफी की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष अडानी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग पर अड़ा है।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.