Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कंगना रनौत ने किसान कानून को लेकर दिए गए बयानों को लिया वापस
new delhi, Kangana Ranaut,farmers law

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को जारी एक बयान में अपने पिछले बयान को वापस लेते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अब वे एक कलाकार नहीं हैं बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता हैं, इसलिए पार्टी का मत ही उनका मत है।

 

 

 

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस कराने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे बयान से कई लोग निराश हैं। जब किसान कानून का प्रस्ताव आया तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस लिया और हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि हम उनकी बातों को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि वे कोई कलाकार नहीं हैं, अब वे भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हैं।

 

 

 

उन्होंने गलती मानते हुए कहा कि उनकी राय निजी राय की जगह पार्टी की होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जिन शब्दों से लोगों को निराशा हुई है, उन शब्दों को वे वापस लेती हैं।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सासंद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनको अपनी ही पार्टी से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की भाजपा ने खुद को कंगना के बयान से अलग कर लिया। जिसके बाद कंगना को आगे आकर सफाई देनी पड़ी है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 25 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.