Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम मोदी के एक्स पर सर्वाधिक फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने दी बधाई
new delhi, Elon Musk ,congratulated PM Modi

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स होने पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने उन्हें बधाई दी। 19 जुलाई की रात करीब 11.11 बजे (भारतीय समयानुसार) मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी को टैग कर उन्हें बधाई दी।

 

मस्क ने कहा, सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता होने के लिए बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। एक्स के मालिक का चंद शब्दों का यह पोस्ट पलक झपकते ही वायरल हो गया और महज 20 मिनट के अंदर इसे 7.75 लाख से अधिक एक्स यूजर्स ने देखा।

 

प्रधानमंत्री 2009 में एक्स (तब ट्विटर नाम था) से जुड़े थे। पीएम मोदी ने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शाह शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं को भी काफी पीछे छोड़ दिया। मोदी के एक्स हैंडल पर पिछले तीन साल में लगभग 30 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े हैं। यूट्यूब पर उनके लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 91 मिलियन फॉलोअर हैं।

 

गत 14 जुलाई को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। उनके बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजीलियाई फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर (63.6 मिलियन), अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) जैसी हस्तियों का नंबर आता है।

 

कई वैश्विक खेल आइकन से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से होता है कि उन्हें एक्स यूजर्स अमेरिकी गायिका और परफॉर्मर टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), गीतकार, गायिका और इंटरनेशनल परफॉर्मर लेडी गागा (83.1 मिलियन) और स्टार मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी कहीं अधिक लोग फॉलो करते हैं।

 

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.