Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होगी
new delhi,Aam Aadmi Party , Bengaluru

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होगी। अध्यादेश के मसले पर कांग्रेस के समर्थन के बाद पार्टी ने इसकी घोषणा की।

आआपा नेता राघव चड्ढा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सोमवार को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता बैठक में उनकी पार्टी शामिल होगी। इससे पहले कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति और तबादले संबंधी अध्यादेश का पार्टी संसद में विरोध करेगी। आआपा ने आज अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की थी। इसी में विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दिल्ली अध्यादेश का विरोध करेगी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। आआपा बेंगलुरु में 17 एवं 18 जुलाई को होने वाली विपक्ष की संयुक्त बैठक में भाग लेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में हुई विपक्षी एकता की बैठक में आआपा ने अध्यादेश पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा था और धमकी दी थी कि कांग्रेस के समर्थन ना करने पर पार्टी विपक्षी एकता बैठक में शामिल नहीं होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है। राज्यपाल और उप राज्यपाल के माध्यम से चुनी हुई सरकार के काम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। कांग्रेस इसका स्पष्ट विरोध करती है। हम अध्यादेश का विरोध करेंगे।

आआपा का मानना है कि राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में अगर विपक्ष मिलकर अध्यादेश का विरोध करे तो इसे पारित होने से रोका जा सकता है। दिल्ली अध्यादेश के अनुसार राज्य में अफसरों का तबादला और नियुक्ति एक समिति करेगी जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। हालांकि उपराज्यपाल के पास समिति के फैसले को पलटने की ताकत होगी।

MadhyaBharat 16 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.