Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छात्राें की आत्महत्या व माैत बड़े मुद्दाें में से एक केंद्र सरकार काे तत्काल विचार करना चाहिए : केसी वेणुगाेपाल
new delhi, Suicide and death , KC Venugapal

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगाेपाल ने आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानाें में छात्राें के आत्महत्या करने के साथ दिल्ली के काेचिंग सेंटर में हुए छात्राें के माैत पर लाेकसभा में चिंता व्यक्त की। उन्हाेंने कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि सरकार कोई कार्रवाई कर रही है या नहीं। उन्हाेंने इन मुद्दाें पर केंद्र से तत्काल विचार करने काे भी कहा। उन्हाेंने इन मामलाें पर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी भी मांगी है।

 

 

 

साेमवार काे लाेकसभा में सांसद केसी वेणुगाेपाल ने 2023 के दाैरान केंद्र सरकार के एक मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 2018-22 के बीच वर्षों में आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानाें के 80 छात्रों ने केवल उच्च शिक्षा में आत्महत्या की। इसका मुख्य कारण इन कॉलेजों में हो रहा जातिगत भेदभाव है। इन संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जा रहा है।

 

 

 

वेणुगाेपाल ने आगे कहा कि परसों (शनिवार) दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की जान चली गई। उन्हाेंने कहा कि जिन भवनाें कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, उनके पास भवन का स्वीकृत नक्शा नहीं था। कुछ कोचिंग सेंटर माफिया बन गए हैं। सांसद ने आगे कहा कि यह उन बड़े मुद्दों में से एक है जिस पर तत्काल विचार किया जाना चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.