Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ऐसी कोई ताकत नहीं, जो पीओके को भारत का हिस्सा बनने से रोक सके : अमित शाह
kolkata, PoK ,Amit Shah

कोलकाता। पूरे देश में छठे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के सिलसिले में एक बार फिर बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो पीओके को वापस लेने से हमें रोक सके। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बनाने के विरोध करने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला।

 

अमित शाह ने कहा कि वे हमें बता रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए पीओके को भारत का हिस्सा बनाना खतरनाक होगा। मैं राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि हम परमाणु बम से नहीं डरते। ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो हमें पीओके को भारत का हिस्सा बनाने से रोक सके।

310 का आंकड़ा पार कर चुका है एनडीए

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में ही 310 का आंकड़ा पार कर चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के कांथी लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा कि क्या आप जानना चाहते हैं कि अब तक एनडीए की स्थिति क्या है ? मैं आपको बता सकता हूं कि पहले पांच चरणों के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पहले ही 310 का आंकड़ा पार कर चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि हार के डर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हताश कर दिया है। वो अब पुलिस का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रही हैं। अमित शाह ने अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने का भी आग्रह किया।

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.